R O V E R A N D O M

Nominate Neelendra Nath for a social media award in the Shorty Awards!
Nominate Neelendra Nath for a social media award in the Shorty Awards

Wednesday, January 26, 2011

दिल तो बच्चा है जी |


दिल तो बच्चा था जी,
वैसेही अच्छा था जी |
कुछ समय बिता, कुछ साल निकल गया;
इस दिल में सब कुछ बदल गया |

थोडा दुखा, थोडा टुटा, थोडा बिखर गया,
कुछ इधर बचा, थोडा उधर गया |
इसके पेहले की कुछ समझ पाते,
बहुत सारा समय गुज़र गया |

दुखा,    टुटा,    बिखरा;
फिर भी इस दिल में कुछ एहसास है |
शायद अब भी इसमें कुछ खास है |
किसी और का भी दिल बिखरा होगा,
जिसका एक हिस्सा अब मेरे पास है |

दिन महीने साल बीते,
इस हाल से उस हाल बीते |
छोटे थे........... बढ़ गए,
अकेले थे.........जुढ गए |

पर दिल तो अभी भी बच्चा है जी;
जैसा भी है, अच्छा है जी |